नवरात्रि का तीसरा दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघटा माता
नवरात्रि का तीसरा दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघटा माता का होता है। इसलिए नवरात्रि के तीसरे दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन-अर्चन किया जाता है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी है। बाघ पर सवार मां चंद्रघंटा के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। दस भुजाओं वाली देवी के हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र विभूषित है। इनके गले में सफेद फूलों की माला सुशोभित रहती हैं।
Comments
Post a Comment