Jangid जानिए कैसे करें मां कात्यायिनी की पूजा? क्या है विधि, मंत्र और क था मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत चमकीला और भव्य है। इनकी चार भुजाएं हैं। मां कात्यायनी सिंह की सवारी करती हैं और उनका पसंदीदा रंग लाल है नवरात्रि में छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से शादी में आ रही बाधा दूर होती है और भगवान बृहस्पति प्रसन्न होकर विवाह का योग बनाते हैं। यह भी कहा जाता है कि अगर सच्चे मन से मां की पूजा की जाए तो वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। जानिए नवरात्रि के छठे दिन की पूजा विधि, व्रत कथा, आरती, मंत्र, मुहूर्त… पूजा विधि: नवरात्रि के छठे दिन यानि कि षष्ठी को स्नान कर लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनें। सबसे पहले घर के पूजा स्थान या मंदिर में देवी कात्यायनी की मूर्ति अथवा तस्वीर स्थापित करें। अब गंगाजल से छिड़काव कर शुद्धिकरण क...